फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्यकर्मी के बेटे को कार से कुचलने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में सैन्यकर्मी परिवारों के बीच कई दिन से चल रहे झगड़े के बाद एक युवक को कार से कुचलने की कोशिश की गई। पीड़ित ने जानलेवा हमले का आरोप लगाकर रिपोर्ट कराई है। मुख्य आरोपी भी सेना में कार्यरत है।
विज्ञापन

कैंट सदर बाजार निवासी रोहित चावला ने रिपोर्ट कराई है कि डिफेंस कॉलोनी निवासी सूरज जोशी से उसका पिछले दिनों विवाद हो गया था। तभी से वह रंजिश मानता था। गुरुवार दोपहर वह अपने घर में थे। तबी सूरज अपने तीन साथियों के साथ आया और उसे गालियां देने लगा। उसने विरोध किया तो यह लोग चले गए। थोड़ी देर बाद जब वह घर के बाहर खड़े थे, तभी ये लोग एक कार से तेजी से आए। कार से उन्हें कुचलने की कोशिश की। फिर कार से घसीटते हुए काफी दूर तक खींच ले गए। इससे उनकी जान जाते बची। इंस्पेक्टर अवनीश कुमार ने बताया कि सूरज भी सेना में किसी लिपिक के पद पर कार्यरत बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। इस बारे में अपने उच्चाधिकारियों व सेना के अधिकारियों को भी सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें