फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब हादसे में जान गंवाने वाले दो युवकों की शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सऊदी अरब में 25 दिन पहले हुए भीषण सड़क हादसे में बरेली के तीन युवकों की मौत हो गई थी। इनमें से दो युवकों के शव की डीएनए टेस्ट रिपोर्ट से शिनाख्त हो गई है। अभी एक युवक की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

सऊदीमें यह सड़क हादसा 18 अक्तूबर को हुआ था। ये युवक दूसरे तमाम लोगों के साथ उमरा के लिए मक्का शरीफ से मदीना शरीफ जा रहे थे। तभी रास्ते में बस लोडर से टकरा गई थी। इस दुर्घटना में 34 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें बरेली के कस्बा ठिरिया निजावत खां निवासी नौशाद, उनके भतीजे आफताब और उड़लाजागीर निवासी भांजे जीशान शामिल थे। इस मामले में नौशाद अली के भाई जीलानी खान और बरेली हज सेवा समिति के सचिव हाजी शराफत खान ने यहां समिति संस्थापक पम्मी खान को बताया कि नौशाद और आफताब की डीएनए रिपोर्ट आ गई है। इसके आधार पर शिनाख्त के बाद बुधवार को मदीने के कब्रिस्तान जन्नतुल बकी में उन्हें सुपुर्दे खाक किया जाएगा, जबकि उड़ला जागीर के युवक जीशान की डीएनए रिपोर्ट अभी नहीं आई है। जीशान की रिपोर्ट भी जल्द आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें