फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी शाखा प्रबंधक समेत पांच पर आईटी एक्ट में एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पंजाब नेशनल बैंक की रामपुर गार्डन शाखा प्रबंधक समेत पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। इन पर महिला खातेदार ने एटीएम से दो बार में 70 हजार रुपये बैंक खाते से निकालने और गुमराह करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली के सिविल लाइंस निवासी कमला जोशी पत्नी भुवन चंद्र जोशी का पीएनबी की रामपुर गार्डन शाखा में खाता है। उन्होंने तीन नवंबर को प्रभा टॉकीज के पास स्थित एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले थे। कमला जोशी का कहना है कि इसके बाद उनके खाते से पांच नवंबर को 50 और छह को 20 हजार रुपये निकाल लिए गए। वह शिकायत करने ब्रांच पहुंचीं। यहां शाखा प्रबंधक श्रीपाल, दीपचंद्र ने गुमराह किया। उन्हें एक महिला बैंक कर्मी के पास भेज दिया गया। महिला बैंक कर्मी ने कहा कि वह कोई मदद नहीं कर सकती। उसने एटीएम कॉर्ड तोड़ कर अपने पास रख लिया और कह दिया कि एटीएम सेवा ब्लॉक कर दी गई है। जब हेल्पलाइन पर बात की तो पता लगा कि एटीएम ब्लॉक नहीं किया गया है। कमला जोशी का आरोप है कि श्रीपाल, दीपचंद्र समेत एक महिला बैंक कर्मी, गार्ड और एक अज्ञात ने इनके खाते से रुपये साफ किए हैं। कोतवाली पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें