बरेली। काफी सख्ती और सतर्कता के बाद भी शनिवार को पुलिस बाइकर्स की मनमानी नहीं रोक सकी। अंजुमन जुलूसों के बहाने बाइकर्स देर रात तक शहर की सड़कों पर हुड़दंग करते रहे। ईद मिलादुन्नबी के दौरान रात में युवा बाइकर्स के समूहों से कई बार लोगों को परेशान भी हुई। बाइकर्स का सबसे ज्यादा हुड़दंग बारादरी, किला, प्रेमनगर और इज्जतनगर थाना क्षेत्रों की सड़कों पर दिखा। तेज रफ्तार बाइक से स्टंट करने वाले बाइकर्स को पुलिस ने भी रोकने की जरूरत नहीं समझी। हालांकि, इस दौरान कोई अप्रिय सूचना नहीं रही।