बरेली। बारादरी थाने के मोहल्ला लोधीपुर में शुक्रवार रात रंजिशन फर्नीचर के गोदाम में कुछ लोगों ने आग लगा दी। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक करीब हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। गोदाम स्वामी की बहन की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
लोधी टोला पुराना शहर की रहने वाली परवीन पत्नी शाहिद का भाई राशिद फर्नीचर का काम करता है। परवीन के घर के पास ही उसका गोदाम और कारखाना है। परवीन का आरोप है कि शुक्रवार रात फराह उर्फ हुरो पत्नी रफत अली और एहतीशाम अली समेत दो अन्य ने गोदाम में आग लगा दी। परवीन की तहरीर पर पुलिस ने हुरो उर्फ फराह, एहतीशाम समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।