फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंफर फैक्टरी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। नेशनल हाईवे स्थित कैंफर फैक्टरी के पास काफी समय से बंद पड़े पेट्रोल पंप में एक पेड़ पर युवक का शव फंदे पर लटका मिला। काफी कोशिश के बाद देर शाम उसकी शिनाख्त हो सकी। परिवार वालों का कहना है कि वह चार दिन से लापता था। किला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सीबीगंज पुलिस को शनिवार सुबह कैंफर फैक्टरी के पास बंद पड़े पेट्रोल पंप में यूकेलिप्टस के पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटके होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव नीचे उतरवाया। मृतक की उम्र करीब 25-26 साल थी। वह स्पोर्ट्स शू के साथ जींस पैंट और नीले रंग की छींट की शर्ट पहने था। मौके पर पहुंच कर फॉरेंसिक टीम और सीओ द्वितीय सीमा यादव ने भी छानबीन की। देर शाम उसकी शिनाख्त किला थाने के मोहल्ला नीम की चढ़ाई निवासी शिवम कुमार पुत्र मदन लाल के रूप में हुई। शिवम कुमार फूल बेचने का काम करता था। दिवाली के एक दिन बाद लापता हो गया था। उसके चाचा सन्नी बाबू ने बताया कि शिवम अविवाहिता था उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उन्होंने किसी से दुश्मनी होने से इनकार किया। प्रभारी निरीक्षक सीबीगंज बच्चू सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें