फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता और उसके बेटे ने शिक्षक को धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रंगदारी, दुष्कर्म, अवैध कब्जों जैसे कई संगीन मामलों में जेल में बंद सपा के पूर्व जिला महासचिव महेश पांडेय पर एक शिक्षक ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर धमकाने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने मामले में जांच सीओ को सौंपी है।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के ऑफीसर्स एन्क्लेव में रहने वाले शिक्षक रमेश मौर्य का कहना है कि उनकी ओर से सपा के जिला महासचिव महेश पांडेय के खिलाफ जमीन पर कब्जा समेत कई मामले दर्ज कराए जा चुके हैं। सपा नेता को पुलिस ने 15 अक्तूूबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोप है कि महेश, उसकी साली और बेटे ने षड़यंत्र कर फेसबुक पर सत्यमेव जयते नाम से फर्जी आईडी बना रखी है। ये लोग अब रमेश को धमकियां दे रहे हैं। फोटो के साथ भद्दे कमेंट कर उन्हें बदनाम कर रहे हैं। रमेश ने सपा नेता से जान को खतरा बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ षडयंत्र में सपा नेता के साथ कई भूमाफिया भी शामिल हैं। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ को स्वयं जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें