फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल दिखाने के बहाने छात्रा को टेम्पो में बैठाया, फिर की अश्लील हरकत

Fri, 01 Nov 2019 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : 4 bp, blog
विज्ञापन

कोचिंग से लौट रही एक नौ वर्षीय छात्रा को उसके घर के सामने ही खड़े एक टेंपो के चालक ने मोबाइल दिखाने के बहाने उसे टेम्पो में बैठाया फिर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने हुए छात्रा ने शोर मचाया तो उसके परिवार वाले पहुंचे।

विज्ञापन


इसकी शिकायत करने पर आरोपी की ननिहाल पहुंचे तो उन्हें शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बारादरी क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि बुधवार दोपहर अचानक उनकी नाबालिग छात्रा बेटी के चीखने की आवाजें आने लगी। चीख सुनकर घर में सो रहे छात्रा के पिता और छत पर मौजूद मां दौड़कर बाहर आए। उनके मुताबिक बेटी टेंपो से निकलकर भागी और उनके पास आकर रोने लगी।
विज्ञापन


पूछने पर उसने बताया कि टेंपो चालक बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव चंद्रपुर बिचपुरी निवासी अगम उर्फ लड्डू ने उसे ट्यूशन से लौटते वक्त मोबाइल दिखाने से बहाने टेंपो में बैठा लिया था। फिर उसे आपत्तिजनक वीडियो दिखाने लगा। इसी बीच अगम ने उसके साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दी।

विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को दबोच भी लिया था। पीड़ित छात्रा के परिजन इसकी शिकायत करने पर इलाके में ही आरोपी की ननिहाल पहुंचे तो वह लोग उन्हें शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद से आरोपी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें