फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरिया परीक्षित की इलाहाबाद बैंक से 5.45 लाख उड़ाये

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रधानमंत्री आवास योजना के खातों से लाखों रुपये के लेन-देन को लेकर चर्चा में आई नगरिया परीक्षित स्थित इलाहाबाद बैंक की ब्रांच के खाते से अब 5.45 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। रकम आठ माह पहले मर चुके खातेदार के खाते से निकाल ली गई। मृतक की पत्नी ने बैंक स्टाफ और लेखपाल पर आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाने के करमपुर चौधरी के साबिर खां का बैंक खाता नगरिया परीक्षित स्थित इलाहाबाद बैंक की ब्रांच में है। साबिर खां की मौत फरवरी में हो चुकी है। उनकी पत्नी बानो बेगम के मुताबिक खाते से 5.45 लाख रुपये थे। पत्नी का कहना है कि पिछले दिनों उन्होंने बैंक खाते के संबंध में जानकारी की तो पता लगा कि खाते से 5.45 लाख रुपये पति की मौत के बाद निकाल लिए गए। आरोप है कि भोजीपुर थाने के एक की महिला और एक पुरुष ने बैंक स्टाफ के साथ लेखपाल से सांठगांठ कर ली। इसके बाद फर्जी वारिसान बनवा कर उसके पति के बैंक खाते से रकम साफ कर दी। आरोप लगाया कि रकम निकालने वाले उस पर मुंह बंद रखने का दबाव बना रहे हैं। इसके लिए उसे एक लाख रुपये का लालच भी दिया गया। बानो बेगम की तहरीर पर एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने इज्जतनगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है। नगरिया परीक्षित स्थित इलाहाबाद बैंक की ब्रांच हाल के दिनों में उस वक्त सुर्खियों में आई थी, जब पीएम आवास योजना के कुछ खातों से 50 लाख रुपये का ज्यादा के लेनदेन का मामला पकड़ा गया। इसे टेरर फंडिंग से जोड़कर भी देखा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें