फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने सीआरपीएफ जवान और शिक्षामित्र के घर खंगाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट और सुभाषनगर थाना क्षेत्र में सक्रिय चोरों ने सीआरपीएफ जवान और शिक्षामित्र के घरों के ताले तोड़कर नकदी, जेवर समेत लाखों रुपये का माल साफ कर दिया। सीआरपीएफ जवान की पत्नी ने तीन लोगों पर शक जाहिर करते हुए कैंट थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिक्षामित्र ने भी सुभाषनगर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कैंट थाने में मोहनपुर रोड नकटिया उजाला एन्क्लेव में रहने वाले जीशान अली सीआरपीएफ में जवान हैं। इन दिनों उनकी तैनाती छत्तीसगढ़ में है। यहां उनकी पत्नी शबनम बी परिवार के साथ रहती हैं। शबनम के फतेहगंज में रहने वाले चाचा इब्राहीम का निधन हो गया था। शबनम अपने चाचा के चालीसवें में गईं थीं। घर में ताले लगे थे। मौका पाकर चोरों ने यहां से करीब चार लाख के जेवर और 80 हजार रुपये की नकदी साफ कर दी। शबनम ने मोहल्ले के ही सफ्फन शाह, रिजवान और आरिफ पर शक जाहिर करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। चोरी की दूसरी वारदात सुभाषनगर की अनुपमनगर कॉलोनी में हुई। मूलरूप से फरीदपुर के गांव कंजा के श्याम श्रीवास्तव शिक्षामित्र हैं। वह अनुपमनगर में किराये के मकान में रहते हैं। दिवाली पर परिवार के साथ गांव गए थे। मंगलवार दोपहर लौटे तो घर के ताले टूटे थे। सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने यहां से 40 हजार रुपये की नकदी और करीब तीन लाख के जेवर चोरी कर लिए। श्याम श्रीवास्तव ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें