फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन नामजद समेत कई पर रिपोर्ट, एक हिरासत में, आईबी ने भी जुटाई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर खुलवाए गए खातों में लाखों रुपये डालकर निकाल लिए गए। पीड़ितों की शिकायत पर एसपी क्राइम ने रिपोर्ट के आदेश किए तो कोतवाली पुलिस ने नजरअंदाज कर दिया। मीडिया में मामला उछला तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। आईबी ने भी एक बैंक में जाकर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

हाल ही में करीब एक दर्जन ऐसे खाते सामने आए थे, जिनमें हवाला के जरिये लाखों रुपया इधर-उधर किया गया। शक था कि इस रकम से टेरर फंडिंग की गई है। ये लोग शहर के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले हैं लेकिन सभी के खाते एसबीआई नगरिया परीक्षित में खुलवाए गए हैं। इनमें से तमाम खातों में एक ही दिन में सात-सात लाख रुपये करके करीब 50 लाख रुपये नकद जमा करके ट्रांसफर किए गए हैं। इस मामले के कई पीड़ित मंगलवार को कोतवाली पहुंचे और आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी।
कोतवाली के मकरंदपुर निवासी किरन की ओर से पुलिस ने नेकपुर निवासी मोहित, वीरभट्टी के शुभम, सुधीर और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी आदि धाराओं में मामला दर्ज कराया है। बताया कि आरोपी ढाई लाख रुपये लोन दिलाने की बात कहकर उन्हें दस महिलाओं का समूह बनवाने और खातों में रकम डलवाने की बात कहकर लालच देते थे। जीरो बैलेंस पर उनके खाते खुलवाकर बाद में आठ हजार रुपये महीने देने की बात भी कही। उन्होंने कुछ खाते डीएम आवास के सामने स्माल फाइनेंस बैंक और कुछ नगरिया परीक्षित की एसबीआई में खुलवा दिए। बाद में दो-दो हजार रुपये खाते पास होने की बात कहकर ले लिए। बाद में उन्हें पता लगा कि उनके चेकों से करीब पचास लाख रुपये का लेनदेन कर लिया गया है। ये एक संगठित गिरोह है जिसने शिकायत करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। मंगलवार दोपहर पुलिस ने मोहित को हिरासत में लिया। मोहित का कहना था कि असली खिलाड़ी शुभम है। उसे तो तीन सौ रुपये प्रति खाता खुलवाने के लिए दिए जाते थे। वह पूरे गैंग को पकड़वा देगा। आईबी इंस्पेक्टर ने डीएम दफ्तर के सामने की बैंक में जाकर जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन


योजना के खातों में ज्यादा रकम डालने और निकालने का मामला काफी गंभीर है। इसमें कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस विवेचना में सच्चाई सामने लाएगी। - शैलेश पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें