बरेली। पिछले दिनों कई मामले दर्ज होने के बाद जेल भेजे गए सपा के पूर्व जिला सचिव महेश पांडेय के खिलाफ अब किला थाने में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित ने महेश पांडेय पर फैसले के बहाने घर बुलाकर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने और तमंचे से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। महेश पांडेय फिलहाल अन्य मामले में जेल में हैं। इससे पहले उनके खिलाफ कोतवाली, बारादरी, इज्जतनगर थानों में कई मामले दर्ज हो चुके हैं।
इज्जतनगर थाने के नगरिया परीक्षित के जमशेद का कहना है कि उसके पास नौ अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने उसकी बात महेश पांडेय से कराई। महेश पांडेय ने उसे रामपुर रोड किला छावनी स्थित अपने घर पर बुलाया। न आने पर गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। वह महेश पांडेय के पास नहीं पहुंच सका। इसके बाद शाम करीब साढ़े आर्ठ बजे फिर से कॉल आई। महेश पांडेय ने धमकाते हुये कहा कि तुमको बुलाया था, क्यो नहीं आये। तुम्हारे साथ अब अनहोनी हो सकती है। जान भी जा सकती है। तुमको बरेली छोड़ना होगा। धमकी से वह डर गया। अगले दिन 10 अक्टूबर की सुबह वह अपने भाई तस्लीम के साथ महेश पांडेय के घर पहुंचा। यहां महेश पांडेय ने केस वापस न लेने का दबाब बनाया। हत्या की धमकी भी दी और जमीन के एक सौदे के मामले में 10 रुपये रंगदारी मांगी। उसने केस वापस लेने और रंगदारी देने से इंकार कर दिया। आग बबूला महेश पांडेय ने दो अन्य लोगों के साथ उससे मारपीट की और तमंचा उसकी कनपटी पर रख दिया। शोर-शराबा होने पर तस्लीम अंदर आया। यहां से वह दोनों किसी तरह जान बचाकर भागे। इस दौरान महेश पांडेय ने तमंचे से फायर किया। कारतूस मिस होने से वह बाल-बाल मच गया। जमशेद की तहरीर पर किला थाना पुलिस ने महेश पांडेय के खिलाप