बरेली। इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्राहकों को कॉटन बैग वितरित किए और पंपों पर संचालित विभिन्न योजनाएं शुरू कराईं। इसके साथ ही पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस माडर्न स्कूल में एक टॉयलेट कांपलेक्स सौंपा। इस मौके पर अफसरों ने कहा कि कंपनी सामाजिक सेवा दायित्वों के प्रति सजग रहती है।
सोमवार शाम आईओसी ने सत्या पेट्रोल पंप कार्यक्रम कर ईनामी योजनाएं शुरू कराईं और पर्यावरण सुरक्षा के लिए कॉटन बैग वितरित कराए। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि पॉलीथिन पर्यावरण के प्रदूषित कर रही थी। कंपनी ने स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा अभियान चलाकर अच्छा कदम उठाया है। पूर्व मेयर राजकुमार अग्रवाल, अशोक गुप्ता, दिनेश गोयल, विनोद ग्रोवर, महेंद्र अग्रवाल, रवि अग्रवाल, ऋषि गोयल, गुलशन आनंद, रमेश जैन आदि और आईओसी अफसर मौजूद रहे।
इससे पहले आईओसी ने पुरानी पुलिस लाइंस परिसर स्थित माडर्न स्कूल में नवनिर्मित आधुनिक टॉयलेट कांपलेक्स शुरू कराया। डीआईजी राजेश कुमार पांडे, एसपी ट्रैफिक सुभाष गंगवार ने कंपनी के सामाजिक और स्वच्छता अभियान की सराहना की। आईओसी कार्यकारी निदेशक विनय कुमार मिश्रा, सीजीएम बबलू शर्मा, अनुपम हरि, लव गोयल, मनोज सिरोही, पवन सचदेवा आदि मौजूद रहे।