फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के रास्ते दुकान में घुसे चोर हजारों का माल ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शाहदाना रोड पर श्यामगंज पुल के नीचे बनी किराने की दुकान में बुधवार रात छत के रास्ते घुसकर चोरों ने हजारों का माल उड़ा लिया। दुकानदार ने बृहस्पतिवार सुबह पहुंचकर शटर खोला तो उसे चोरी की जानकारी हुई। उधर, सनराइज कॉलोनी में भी एक बंद घर के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर लिया।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र के सिंधुनगर निवासी भरत मलवानी की हरीश एंड मर्चेंट के नाम से शाहदाना रोड पर पिलर नंबर 17 के थोक की किराना दुकान पास है। उनके मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह दुकान खोली तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। गल्ले से हजारों रुपये और कीमती सामान गायब मिला। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर के तार भी काट दिए थे। इधर, सनराइज कॉलोनी निवासी स्वाति बृहस्पतिवार सुबह ननद के घर से लौटीं तो उन्हें घर के ताले टूटे मिले। उनके मुताबिक चोर सोने के जेवर, नकदी समेत लाखों का सामान चोरी कर ले गए।

पुलिस के हाथ नहीं लग रहे चोर
छत के रास्ते दुकान-मकान में घुसकर चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। पिछले दिनों कोतवाली, बारादरी और प्रेमनगर क्षेत्र में कई घटनाएं हो चुकी हैं। अजमनगर में एक कपड़ा व्यापारी की दुकान, कुतुबखाना में डेंटिस्ट क्लीनिक, सिविल लाइंस में किराने की दुुकान से चोरी हो चुकी है, लेकिन पुलिस अब तक चोरों को नहीं तलाश सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें