फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजारा भत्ता बढ़ाने के मामले में अगली सुनवाई 21 को

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परिवार न्यायालय में दायर गुजारा भत्ता बढ़ाने के मामले में फरहत नकवी की ओर से गवाही पूरी हो गई। इस मामले में अगली सुनवाई 21 अक्तूबर को होगी। फरहत नकवी की ओर से परिवार न्यायालय में अपना और अपनी बेटी का गुजारा भत्ता बढ़ाने के मामले में दी गई अर्जी में उनकी ओर की गवाही पूरी हो गई। इस मामले में उनके भाई अजहर नकवी की ओर से गवाही दी गई। आज उनकी जिरह पूरी हो गई। जिरह के दौरान उन्होंने इस बात का खंडन किया कि फरहत नकवी अपने एनजीओ से एक लाख रुपया महीना कमाती हैं। उन्होंने कहा कि एनजीओ समाजसेवा के लिए चलाया जा रहा है। कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 21 अक्तूबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें