फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के मामले में भूमाफिया महेश पांडेय को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सपा के एक पूर्व जिलाध्यक्ष को बारादरी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी के मामले में जेल भेज दिया। सपा नेता के खिलाफ फर्जी कागजात बनाकर धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने के कई मामले दर्ज हैं। पिछले ही कुछ दिनों में आरोपी के खिलाफ बारादरी, इज्जतनगर और कोतवाली में लगातार तीन रिपोर्ट धोखाधड़ी, लूट और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुई दर्ज कराई गई थीं।
विज्ञापन

किला क्षेत्र के फूलबाग निवासी सपा नेता महेश पांडेय बारादरी थाने में जनवरी मे दर्ज किए गए एक धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस कई बाद इसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देती रही। लेकिन पुलिस पहुंचने की भनक लगने से पहले ही यह भाग निकलता था। कथित तौर पर महेश पांडेय को भूमाफिया घोषित कर दिया गया था। कुछ दिन पहले इज्जतनगर क्षेत्र निवासी एक परिवार से जमीन को लेकर रंजिश के चलते महेश पांडेय ने साथियों के साथ घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ भी की थी। इसके बाद बारादरी और फिर कोतवाली में महेश पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। इसके अलावा भी इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें