फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद आश्रम का वार्षिकोत्सव समाप्त, अंतिम दिन बंटी दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आनंद आश्रम में वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन महामंडलेश्वर असंगानंद ने कहा कि समय दोबारा लौटकर नहीं आता है। इसी क्रम में पूरा जीवन व्यतीत होता है। हमें स्वयं को भगवान के चरणों में समर्पित करना चाहिए, जिससे आत्मा और परमात्मा का मिलन हो सके। स्वामी गोपालानंद ने कहा कि भगवान का राम और धाम दिव्य है, जो सुनता है वह भी दिव्य हो जाता है। कार्यक्रम में मिथलेश्वरी दीक्षित, यज्ञेश मिश्र, स्वामी दिव्यानंद, स्वामी गंगेश्वरावंद आदि ने भी लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम के बाद दमा और सांस रोगियों को दवाइयां बांटी गई। मंत्री सुभाष अग्रवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी संतों का आभार जताया। इस मौके पर ब्रज बल्लभ सिंघल, सुरेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल आदि उपस्थित थे। संचालन सर्वेश अग्रवाल ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें