फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी कार से कैश भरा बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोतवाली से कुछ कदम दूर रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी रामपुर के व्यक्ति की कार में रखे दो बैग चोरी हो गए। कार मालिक ड्राइवर पर शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रामपुर में मिलक के गांव रोटाखुर्द निवासी राहुल गुप्ता शनिवार को बरेली आए थे। उन्होंने बताया कि शाम को काम खत्म होने के बाद वह एक रेस्टोरेंट में खाना खाने रुके। ड्राइवर मिलक के गांव कयारोर निवासी जमील अहमद को कार पर छोड़ गए थे। वह बाहर आए तो गाड़ी के दोनों बैग गायब थे। ड्राइवर भी नहीं था। उनके मुताबिक एक बैग में करीब 50 हजार रुपये और दूसरे में आईडी कार्ड समेत कई जरूरी कागजात थे। पुलिस ने आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें