फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेबाजार युवती चिल्लाई.. थप्पड़ मारकर लूट लिया फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के सबसे व्यस्त कुतुबखाना बाजार में जेब कतरे और चोर तो सक्रिय रहते हैं ही, अब लूट की घटनाएं भी होने लगी हैं। शनिवार दोपहर ब्यूटी पार्लर जा रही एक युवती ने सरेबाजार फोन लुटने का शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार इकट्ठे हो गए। इनमें से एक के फोन से युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। हालांकि युवती ने कोतवाली में घटना की कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन

प्रेमनगर क्षेत्र के बानखाना निवासी एक युवती कुतुबखाना चौराहे के पास स्थित मार्केट में स्थित ब्यूटी पार्लर में काम करती है। युवती के मुताबिक पार्लर जाते वक्त वह फोन पर बात कर रही थी, तभी एक युवक उसके हाथ से फोन छीनने लगा। न देने पर दो-तीन थप्पड़ जड़ दिए। फिर फोन लूटकर घंटाघर की तरफ भाग निकला। युवती को रोता देख दुकानदार इकट्ठा हुए तो उसने मामला बताया। इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत उन्हें नहीं मिली है। सूचना मिलने पर कुतुबखाना चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे थे लेकिन पीड़ित युवती नहीं मिली। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें