फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, घर में काम कर चुके मिस्त्री को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल के कर्मचारी के घर डकैती के मामले में पुलिस अब तक कच्छा बनियान धारी बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है। बुधवार को पुलिस ने कर्मचारी के घर काम कर चुके एक मिस्त्री को पूछताछ के लिए उठाया है। वहीं पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है। उधर इस मामले में मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है। डकैती के बाद से बैरियर टू पुलिस मामले को दबाए रही और कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र के बैरियर टू इलाके की बालाजी धाम कालोनी के फेस टू में रहने वाले जिला अस्पताल की ब्लड बैंक के कर्मचारी रविंद्र कुमार के घर 29 सितंबर की रात कच्छा बनियानधारी बदमाशों ने डकैती डाली थी। बदमाश घर से नकदी, सोने के जेवर व अन्य कीमती सामान ले गए थे। परिजनों के मुताबिक, सूचना देने केबाद बैरियर टू चौकी इंचार्ज ने मौका मुआयना कर वीडियो भी बनाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। न ही मामला थाने तक पहुंचने दिया। मंगलवार को मामले की चर्चा पुलिस अधिकारियों तक पहुंची तो पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने अब इलाके के बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने रविंद्र के घर में काम कर चुके शाही क्षेत्र निवासी एक मिस्त्री को पूछताछ के लिए उठाया है। पुलिस के मुताबिक मिस्त्री के साथ काम करने वाले एक मजदूर की घटना में भूमिका होने की आशंका जताई जा रही है। कालोनी में पिकेट व चीता पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें