फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने विरोध में बयान दिए तो प्रेमी ने कलाई की नस काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बहेड़ी के एक मामले में मंगलवार को बाल कल्याण समिति परिसर में कथित प्रेमी युवक ने एक दरोगा के सामने ही अपनी कलाई की नस काट ली तो खासा हंगामा हो गया। पुलिस ने उसे कोतवाली भेज दिया तो शांतिभंग में निरुद्ध कर दिया गया। उधर, लड़का पक्ष की पैरवी करने पर सीडब्ल्यूसी ने संबंधित बहेड़ी के दरोगा को फटकार भी लगाई है।
विज्ञापन

बहेड़ी की एक छात्रा के लापता होने के बाद उसके पिता ने बेटी को नाबालिग बताकर अपहरण की रिपोर्ट कराई थी। एक युवक पर उसे ले जाने का आरोप लगाया गया था। वहीं युवक के परिवार ने छात्रा के जो प्रमाणपत्र पेश किए उनमें उसे बालिग दिखाया गया था। बाद में जब छात्रा मिली तो पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया। छात्रा के नाबालिग होने के चलते मंगलवार को उसे सीडब्ल्यूसी के सामने बयान को पेश किया गया। संबंधित विवेचक का तर्क था कि युवक के परिवार ने शिकायत की है कि छात्रा को उसके घर पर खतरा है। यहां बाल कल्याण समिति के प्रभारी अध्यक्ष डॉ. डीएन शर्मा ने उससे बात की। समिति और पुलिस की मौजूदगी में छात्रा ने कह दिया कि उसे घर पर कोई खतरा नहीं है। परिवार उसका पूरा ध्यान रख रहा है। बताते हैं कि कार्रवाई के दौरान भवन के निचले हिस्से में कथित प्रेमी कीरत भी आ गया। सुभाषनगर थाने से किसी मामले में आए दरोगा सुशील कुमार के सामने ही उसने लड़की के बयान के बाद चाकू से अपने हाथ की नस काट ली। दरोगा ने किसी तरह उसे पकड़ा और ऊपर समिति को इसकी सूचना दी। कोतवाली पुलिस बुलाई गई तो युवक का आरोप था कि लड़की के पिता ने उस पर चाकू से हमला किया है। बाद में बमुश्किल उसे कोतवाली ले जाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें