फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी ने पत्नी और ससुरालियों पर बरसाए पत्थर, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नशे की लत पूरी करने के लिए एक व्यक्ति ने पति के गहने चुराकर बेच दिया। पत्नी ने इसकी विरोध किया तो पति ने उन्हें बुरी तरह पीट दिया। बीचबचाव के बाद ससुराली पत्नी को लेकर जाने लगे तो शराबी ने छत पर चढ़कर उन पर पत्थर बरसा दिए। पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने नशे की लत के चलते अपना घर बरबाद कर दिया। इसके चलते उसकी नौकरी भी छूट गई। नशे की लत इतना बढ़ गई तो व्यक्ति घर का सामान बेचकर शौक पूरा करने लगा। उनकी पत्नी ने बताया शनिवार को शराब के लिए पति ने उनके गहने चुराकर बेच दिए। उन्हें जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। आरोप है कि इस पर पति ने उन्हें बुरी तरह पीट दिया। मौके पर पहुंचे उनके मायके वाले उन्हें साथ ले जाने लगे तो शराबी पति ने छत पर चढ़कर उन पर पत्थर बरसा दिए। मोहल्ले वालों ने किसी तरह पकड़कर उस पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें