फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्फीन के साथ देहरादून का तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देहरादून से मार्फीन लेने आए तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिसलाइन में खुलासे के दौरान एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने बताया कि शनिवार रात फतेहगंज पश्चिमी पुलिस को कस्बे की एक बैंक के सामने एक तस्कर के खड़े होने की सूचना मिली। इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी की टीम ने घेराबंदी करके तस्कर का पीछा किया तो वह पुलिस से बचने के लिए कीचड़ में घुस गया। सिपाही सतेंद्र ने कीचड़ में घुसकर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर 360 ग्राम मार्फीन और पांच सौ रुपये बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम राहुल पुत्र राजकुमार निवासी थाना डोईवाला देहरादून बताया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


स्मैक तस्करों का गढ़ है फतेहगंज पश्चिमी, रुड़की के छात्र भी आते हैं यहां
बरेली। जिले का फतेहगंज पश्चिमी कस्बा स्मैक व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी का गढ़ बना हुआ है। यहां के स्मैक तस्कर बड़ी डील के बाद देश भर में स्मैक सप्लाई करते हैं। दूरदराज के कई धंधेबाज सीधे ही यहां आकर स्मैक की खेप ले जाते हैं। कस्बे का एक पूर्व सभासद तस्करी के लिए खासा बदनाम रहा है और अक्सर दिल्ली व अन्य प्रांतों की पुलिस उसके घर पर छापा मारती है। रुड़की आईटीआई के कई छात्र कस्बे में आकर स्मैक ले जाते हैं। देहरादून के दूसरे नामी कॉलेजों के छात्र भी यहां सस्ती स्मैक के लालच में आते रहते हैं। कई बार धंधेबाजों के साथ छात्र भी गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें