फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरौली हत्या फालोअप- किसान की हत्या में कथित बेटे पर रिपोर्ट, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिरौली के गांव भूड़ा निवासी 50 वर्षीय मोहर सिंह शनिवार सुबह अपने खेत पर पशुओं को चारा लेने गए थे। शाम ढले बहन रेणुका उन्हें देखने गई। तब खेत में उनका शव पड़ा मिला। हत्या गर्दन में गोली मारकर की गई थी। सूचना पर एसपी देहात संसार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और परिवार के लोगों से बात की। पता लगा कि परिवार में संपत्ति की खातिर कई कत्ल हो चुके हैं। मोहर सिंह की शादी नहीं हुई थी पर उनके कुनबे के ही भतीजे रामनगर कस्बा निवासी महेश ने दावा ठोंक रखा था कि मोहर सिंह ही उसका पिता है। पिता की मौत के बाद उसकी मां को मोहर सिंह ने पत्नी की तरह कई साल साथ रखा है। महेश ने मोहर सिंह के खिलाफ कोर्ट में केस कर रखा था। रविवार को मोहर सिंह के भतीजों ने महेश के खिलाफ चाचा की हत्या की रिपोर्ट लिखा दी। बताया कि कुछ दिनों से महेश गांव में घूम रहा था। वह शराब और अन्य खर्चों में अपनी जमीन पहले ही बेच चुका था। अब उनके चाचा की जमीन पर उसकी नजर थी। वे उससे मतलब नहीं रखते थे। इसलिए शायद उसी ने उन्हें मार डाला। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें