फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने छत के कमरे में फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शनिवार देर रात सुभाष नगर थाना क्षेत्र की तिलक नगर बस्ती में एक छात्रा ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। छात्रा के पिता नशे में धुत पड़े थे तो छोटी बहन ही घर में थी। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। पुलिस ने सूचना देकर परिवार के बाकी लोगों को बुलाया है।
विज्ञापन

चंद्रपाल कश्यप आलू टिक्की का ठेला लगाते हैं। पत्नी राजकुमारी और बेटा राहुल उनकी ससुराल गोला गोकर्णनाथ गए हुए थे। रात साढ़े दस बजे यूपी 100 पुलिस को सूचना मिली कि चंद्रपाल की 17 साल की बेटी खुशबू ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस पहुंची और सूचना देकर इंस्पेक्टर सुभाष नगर हरिश्चंद्र जोशी को बुला लिया। जोशी के मुताबिक चंद्रपाल नशे में नीचे के कमरे में पड़े थे। आठ साल की बेटी काव्या ने बताया कि दीदी खुशबू को छत के कमरे में चाय देकर वह नीचे आई थी। थोड़ी देर में ऊपर गई तो देखा कि दीदी ने कुर्सी के सहारे दुपट्टे से कुंडे में फंदा लगा लिया है। वह घबरा गई और चीखते हुए नीचे आई। पापा को उठाने की कोशिश की पर वो नशे की वजह से उठे नहीं। बाद में पड़ोसियों को बताया तो पुलिस बुलाई जा सकी।
बताया गया कि खुशबू ने पिछले साल एक कन्या इंटर कॉलेज से 11 वीं की थी। इस बार वह नहीं पढ़ रही थी। मोहल्ले में आत्महत्या को लेकर तरह तरह की चर्चा थीं। हालांकि इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस चंद्रपाल के होश में आने या उनकी पत्नी और बेटे के लौटने का इंतजार कर रही है। उनसे बात करके ही सही वजह का पता लग पाएगा। शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें