बरेली। पुराना शहर स्थित मोहल्ला नवादा शेखान में बिजली चेकिंग के लिए शनिवार दोपहर पहुंची विभाग की एक टीम का मोहल्ले वालों ने घेराव कर हाथापाई की, आरोप है कि चेकिंग टीम से मारपीट कर मोबाइल फोन छीन और उनके वाहनों को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद विभाग ने थाना बारादरी में एफआरआई दर्ज कराई है। बाग बिग्रटान में टीम से अभद्रता की गई, इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
हर शनिवार को विभाग मेगा चेकिंग अभियान चलाता है, इसके तहत ही जगतपुर उपकेंद्र से चेेकिंग टीम बकायेदारों के कनेक्शन करने गई थी। नवादा शेखान में पहुंची टीम ने मंदिर के पास रहने वाले जगदीश बाबू पर 27,992 रुपये बकाया होने पर उनका कनेक्शन काट दिया। इस पर कहासुनी शुरू हुई और मारपीट तक पहुंच गई। शोरशराबा से ज्यादा भीड़ होता देख टीम सदस्यों ने एक्सईएन अनिल कुमार को भी बुला लिया। टीम से गुस्साए लोग एक्सईएन पर भी हमलावर हो गए। ज्यादा विरोध होता देख टीम वहां से खिसक गई और उनके कुछ वाहन वहीं रहे गए। आरोप है कि लोगों ने उनको क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार दोपहर अवर अभियंता प्रदीप बाबू भारती टीजी-टू मुशर्रफ मियां, नंद किशोर शर्मा, सुरदीश भारती, लाइन स्टाफ संविदा कर्मी शाहिद अली, दीपक सागर, सोनू शर्मा व आदि के साथ पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि मालियों के इसके बाद जगन्नाथ, धर्मेंद्र, खयाली, जितेंद्र व अन्य मोहल्ले वाले मौके पर आ गए और टीम से गाली गलौज करने लगे। मोहल्ले वाले इस पर भी नहीं माने, टीम का वीडियो बनाकर उनकी गाड़ियों में नुकसान करने लगे। बाद में एसडीओ हरीओम, जेई महेंद्र सिंह आदि थाना पहुंचे। अवर अभियंता प्रदीप भारती की तरफ से आरोपियों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
युवती ने एक कर्मचारी पर लगाया अभद्रता का आरोप
चेकिंग के दौरान कनेक्शन काटने के बाद एक कर्मचारी एक घर में घुसा तो अंदर मौजूद किशोरी शोर मचाने लगे। शोर सुनकर मोहल्ले की अन्य महिलाएं भी इकट्ठा हो गई। युवती ने टीम के एक कर्मचारी पर आरोप लगाया कि उनके नहाते वक्त कर्मचारी जबरन अंदर घुस आया। विरोध करने पर अभद्रता करने लगा। इसके बाद मोहल्ले के महिलाओं समेत सभी लोग इसकी शिकायत करने थाने पहुंचे।
मीट शॉप मालिक पर एफआईआर
बिजली विभाग की टीम शनिवार सुबह बाग ब्रिगटान पहुंची, वहां बकायेदार से बिल जमा करने को कहा, लेकिन तय्यब कुरैशी ने मना दिया। टीम ने जब कनेक्शन काटा तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। जेई मनीश गुप्ता ने तय्यब के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।