फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर चारा लेने गए किसान की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। खेत पर चारा लेने गए एक किसान की गर्दन में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंचे एसपी देहात ने शव सील कराया। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

गांव भूड़ा निवासी 50 वर्षीय मोहर सिंह की शादी नहीं हुई थी। उसकी विधवा बहन रेणुका भी उसके साथ रहती थी। मोहर सिंह शनिवार सुबह दस बजे अपने खेत पर पशुओं को चारा लेने गया था। शाम पांच बजे तक नहीं लौटा। तब उसकी बहन उसे देखने गई। शाम सात बजे खेत में उसका शव पड़ा मिला। ग्रामीणों को बुलाया तो देखा कि हत्या गर्दन में गोली मारकर की गई है। सूचना पर एसपी देहात संसार सिंह, सीओ आंवला और सिरौली थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और परिवार के लोगों से बात की।
पुलिस को बताया गया कि मोहर सिंह के दोनों भाइयों की शादी हो गई थी। इनमें से एक भाई की साल भर पहले हत्या हुई और उसका एक बेटा है। दूसरे भाई के चार बेटे हैं। मोहर सिंह की शादी न होने और उसके नाम 25 बीघा जमीन होने से आशंका जताई जा रही थी कि संपत्ति की खातिर ही उसे मारा गया था।
विज्ञापन


बेटा होने का दावा कर किया था केस
एसपी देहात ने बताया कि रामनगर कस्बा निवासी महेश नाम के युवक ने कई साल पहले दावा ठोंक रखा था कि मोहर सिंह उसका पिता है। मोहर सिंह के शादी से ही इंकार के बाद महेश ने उसके खिलाफ कोर्ट में केस कर रखा था। बताया कि जांच में ही सच का खुलासा होगा, कातिल शीघ्र जेल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें