फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज के सामने चेन लूटकर भागे बदमाश, एक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मायके से लौट रहीं एक भाजयुमो नेता की मां की चेन बाइक पर सवार दो बदमाशों ने लूट ली। घटना के वक्त मौके से गुजर रहे अशरफ खां चौकी इंचार्ज पवन सिंह की नजर लुटेरों पर पड़ी तो उन्होंने अपनी बाइक से लुटेरों की बाइक में टक्कर मार दी। बाइक लड़खड़ाकर गिरी तो एक लुटेरे को मौके ही पकड़ लिया गया। महिला की चेन भी बरामद हो गई। पुलिस बदमाश से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

प्रेमनगर क्षेत्र निवासी एक भाजपा युवा मोर्चा के महानगर महामंत्री गौरव गुप्ता की मां उर्मिला देवी शनिवार दोपहर कनागत करके हार्टमन ओवरब्रिज के पास स्थित अपने मायके से घर लौट रहीं थी। गौरव ने बताया कि वे मां को लेने के लिए लौट रहे थे। पेट्रोल पंप के पास खड़ी उर्मिला देवी बेटे का इंतजार कर रहीं थी। गौरव के मुताबिक इसी बीच कुदेशिया फाटक की तरफ से एक बाइक पर सवार दो बदमाश तेजी से आए और गले पर झपट्टा मारकर मां की चेन लूट ली। दोनों पुल के ऊपर भागने लगे। इसी बीच वहां से गुजर रहे अशरफ खां चौकी इंचार्ज ने उन्हें देखा तो उनकी बाइक में अपनी बाइक भिड़ा दी। बदमाशों की बाइक लड़खड़ा कर गिर गई। पीछे बैठा बदमाश मौके से भाग निकला, लेकिन एक चौकी इंचार्ज के हत्थे चढ़ गया। उर्मिला देवी की चेन भी बरामद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें