मीरगंज। ग्राम पंचायत सिंधौली की गौंटिया में पुरूष पुलिस द्वारा महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने के मामले में कोई कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीण आज डीएम से मिलकर शिकायत करेंगे। वहीं एलआईयू की टीम ने मामले की जानकारी जुटाई है। उधर एसडीएम गांव में पक्के कब्जों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की तैयारी में जुटे हैं।
गांव के हरीओम गुप्ता की शिकायत पर बृहस्पतिवार को तहसीलदार के नेतृत्व में सिंधौली की गौंटिया में कब्जा हटवाने गई थी। इस दौरान महिलाओं ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया था। आरोप है कि महिलाओं ने पथराव भी किया था। इसके बाद मीरगंज थाने से पहुंची फोर्स ने महिलाओं को दौड़ाकर घसीट-घसीट कर पीटा था। जिसमें तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गया थे। पुलिस ने हरिओम गुप्ता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर दो गांववालों को हिरासत में ले लिया था। गांववालों के मुताबिक चकबंदी के समय में 60 मीटर चौड़ा जगह रोड के लिए छोड़ी गई थी। रोड बीच में लगभग 15 फिट का बनाकर दोनों तरफ जगह छूटी हुई है। जिस पर काफी समय से बटिया और लकड़ियां रख लेते थे। हरिओम गुप्ता की शिकायत प्रशासन और पुलिस ने सारे बटिया और लकड़ियां जेसीबी मशीन से तहसनहस कर दिए। जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया तो तहसीलदार अरविंद तिवारी के निर्देश पर पुलिस ने उन्हें जमकर पीटा। उन्होंने कहा कि शनिवार को वह लोग बरेली जाकर जिलाधिकारी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
अस्थायी कब्जे हटवा दिए गए हैं, जिन लोगों ने पक्के निर्माण कार्य कर लिए हैं, उनके खिलाफ धारा 67 और 3/5 लोक संपत्ति अधिनियम निवारण की कार्यवाही की जा रही हैं। उनसे भी सरकारी जमीन खाली कराई जाएगी। अरविंद तिवारी, तहसीलदार मीरगंज