फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की 345 पेटी शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी/बरेली। थाना पुलिस ने ट्रक से 345 पेटी हरियाणा की अंग्रेजी शराब बरामद कर दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी देहात ने पुलिसलाइन में प्रेसवार्ता के दौरान यह खुलासा किया।
विज्ञापन

एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने बताया कि गुरुवार रात इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी टोल प्लाजा पर टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक शराब लदा ट्रक गुजर रहा है। रोकने के बावजूद शराब लदा ट्रक पुलिस के सामने से निकल गया। पुलिस ने पीछा करके एक किमी आगे राधाकृष्ण मंदिर के पास जाकर ट्रक पकड़ लिया। दो तस्कर भी दबोच लिए। जबकि एक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। तलाशी लेने पर ट्रक में हरियाणा ब्रांड की 315 पेटी शराब बरामद की। इसमें बोतल और क्वार्टर अलग-अलग पेटियों में थे। पूछताछ में गिरफ्तार लोगों ने अपना नाम देवेंद्र और चंदकिरण निवासी राजपुर थाना शिम्भाली जिला हापुड़ बताया। यह हरियाणा के नागा ट्रांसपोर्ट से शराब लादकर लाए थे। इन्हें शराब बिहार में ले जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें