बरेली। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने शुक्रवार को नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. को ज्ञापन दिया। उन लोगों ने बाहरी कर्मचारी द्वारा उन्हें चेक करने पर आपत्ति जताई। साथ ही कार्यवाहक सफाई नायकों के आईकार्ड पर सफाई कर्मचारी लिखे होने पर आपत्ति जताई। ज्ञापन देने वालों में राजेश कुमार, सुरेश शिंदे, राजेंद्र समदर्शी आदि मौजूद रहे।