फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को फोन किया, बोला - बहुत रुपया पीट लिया, अब दस लाख दो

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान चलाने वाले एक व्यापारी को फोन कर एक अंजान व्यक्ति ने दस लाख रुपये रंगदारी देने को धमकाया। रुपये न मिलने पर परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी। एसपी सिटी के आदेश पर इज्जतनगर थाने में व्यापारी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र के आशीष रॉयल पार्क निवासी ओम प्रकाश गुप्ता की पीलीभीत बाईपास पर बजरंग ढाबे के पास चंद्र बिल्डिंग मेटेरियल नाम से दुकान है। उनके मुताबिक 24 सितंबर की शाम एक अंजान व्यक्ति का फोन आया। बताया कि फोन उठाते ही वह अभद्रता करने लगा और बोला- बहुत रुपया पीट लिया, अब दस लाख रंगदारी हमें दो। तीन दिन में रुपया नहीं मिला तो परिवार सहित मार देंगे। करीब दो मिनट बात होने से बाद से आरोपी का फोन बंद जा रहा है। व्यापारी ने बताया कि उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं है। न ही इस मामले को लेकर उन्हें किसी पर शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें