फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग पर पड़ोसियों ने किया हमला, बेल्टों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुरानी रंजिश के चलते एक दिव्यांग पर उनके पड़ोसियों ने हमला कर दिया। मोहल्ले के एक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की तो दबंग भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र के कांधरपुर निवासी अजमल हुसैन दिव्यांग है। अजमल का उनके पड़ोसियों से जगह को लेकर पुराना झगड़ा चल रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम घर के बाहर खड़े होकर बात कर रहे थे। अचानक पड़ोसी शमशेर अपने बेटे मुस्तकीम, नहीम, व अन्य के साथ पहुंचकर गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें लाठी डंडों और बेल्टों से बुरी तरह पीट दिया। पुलिस से शिकायत करने पर पड़ोसी भाग निकले। मोहल्ले वालों ने अजमल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें