फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के बाद कब्रिस्तान में छिपोते थे बाइक, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक ले जाते दो बाइक चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने कई अन्य चोरी की बाइकें भी बरामद की। ये लोग बाइक चुराने के बाद कब्रिस्तान में छिपा देते थे। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र में सुरेश शर्मा नगर चौराहे पर रविवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो लोगों को रोका तो वह भागने की कोशिश करने लगे। पकड़ जाने के बाद पूछताछ में उन्होंने अपने नाम आंवला के मोहल्ला गंज निवासी धर्मवीर उर्फ रामू और गोसाईं गौटिया निवासी धर्मवीर कश्यप बताया। पूछताछ में दोनों कई अन्य बाइक चोरी की घटनाओं कबूली। उन्होंने बताया कि चोरी करके वह लोग जोगी नवादा स्थित बड़े कब्रिस्तान में छिपा देते थे। वहीं ले जाकर ग्राहकों से डीलिंग भी होती थी। आरोपियों की निशानदेही पर चार मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा स्कूटर बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें