फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रहीं बैंक की असिस्टेंट मैनेजर का पर्स लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बदमाश लगातार महिलाओं को निशाना बनाकर लूटपाट कर रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस सक्रिय नहीं हुई है। अब ड्यूटी खत्म कर ऑटो से घर लौट रहीं एक बैंक की असिस्टेंट मैनेजर का पर्स पीलीभीत बाईपास पर बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश एक अंधेरी गली में भाग निकले। पीड़ित ने इज्जतनगर थाने में लूट की तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र की सन सिटी विस्तार कॉलोनी निवासी शेफाली जैन सिंडिकेट बैंक की एक शाखा में असिस्टेंट मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि वह मंगलवार शाम ऑटो से बैंक से घर लौट रही थीं। वह ऑटो में किनारे की तरफ बैठीं थीं। उनके मुताबिक सन सिटी विस्तार से थोड़ा पहले ही पीछे से तेजी से आए एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनका पर्स लूट लिया। अंधेरा होने के कारण वह बाइक का नंबर भी नहीं देख पाईं। बदमाश एक अंधेरी गली में भाग निकले। बताया कि पर्स में बैंक की लॉकर की चाबियां, घर की चाबियां, तीन मोबाइल फोन व अन्य सामान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें