फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील के घर के दरवाजे पर चस्पा की पर्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक अधिवक्ता के घर के दरवाजे पर किसी ने परिवार की हत्या करने की धमकी चस्पा कर दी। पर्ची में लिखा है कि वकील के कचहरी जाने के बाद बीवी-बच्चों को मार देंगे। वकील के इस हरकत के पीछे किसी क्लाइंट के होने की आशंका जताई है। वकील की शिकायत पर इज्जतनगर थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र के मुंशी नगर निवासी हरिपाल सिंह अधिवक्ता हैं और कचहरी के चैंबर नंबर 98 में बैठते हैं। हरिपाल अकसर सुबह टहलने जाते हैं। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर की सुबह वह टहलने के लिए घर से निकले तो उन्हें घर के बाहर एक पर्ची पड़ी मिली। साथ ही एक पर्ची घर के दरवाजे पर भी चस्पा थी। उनके मुताबिक पर्ची पर लिखा था कि उनके कचहरी जाने के बाद उनके बीवी-बच्चों को मारकर चादरों के नीचे दबा दिया जाएगा। फिर उन्हें भी देख लिया जाएगा। इसकी सूचना पर पुलिस तक पहुंची तो उन्होंने आसपास के सीसीटीवी चेक कराए, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। हरिपाल ने किसी मोहल्ले वाले की शरारत होने या किसी क्लाइंट की हरकत होने की भी आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें