बरेली। बारादरी के जोगी नवादा में रविवार सुबह एक पार्क में लगे पापुलर के पेड़ काटने को लेकर दो परिवारों में झगड़ा हो गया। एक परिवार पेड़ कटवा रहा था तो एक डॉक्टर का परिवार विरोध कर रहा था। परिवार की एक महिला के मुताबिक पेड़ की छंटाई करते वक्त पड़ोसी ने उनसे गालीगलौज की। विरोध पर हाथ खींचने की कोशिश की। वह बचने के लिए घर में भागीं तो आरोपी ने साथियों के साथ वहां आकर मारपीट की। उनकी चेन भी लूट ली। वहीं दूसरे पक्ष के एक डॉक्टर के मुताबिक पेड़ काटने का विरोध करने पर परिवार ने उनसे गालीगलौज की। घर में घुसकर मारपीट की। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। ब्यूरो