फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी रवि को जमानत मिली, बवाल में समझौते के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बांस मंडी में दुकानदार और पड़ोसी ग्राहक में हुई मारपीट को तूल देने वाले असामाजिक तत्वों का पूरा इरादा सफल नहीं हो सका। पुलिस की तत्परता से जहां हंगामा टल गया वहीं दोनों पक्षों में समझौते के आसार बनते दिख रहे हैं। पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया, उसे भी जमानत मिल गई।
विज्ञापन

गुरुवार रात रवि की दुकान पर सामान लेने गए पड़ोसी अकील के नौकर शौकीन से डेढ़ सौ रुपये को लेकर विवाद हुआ था। रवि और आकिल की मारपीट में असामाजिक तत्व घुसे तो इसे दो समुदायों का विवाद बनाने की कोशिश की गई। दोनों ओर से पथराव हुआ। इसमें अकील व उनके पक्ष के छह लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने रवि समेत छह लोगों के खिलाफ देर रात रिपोर्ट करा दी थी। तब दोनों पक्षों के साथ कुछ स्थानीय नेता भी पैरवी में लगे थे। रवि पक्ष भी अपनी रिपोर्ट कराने के लिए नेताओं की परिक्रमा कर रहा था। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने रवि को गिरफ्तार कर लिया। शाम को उसे जमानत मिल गई। कोतवाल गीतेश कपिल का कहना था कि दोनों ही पक्ष पड़ोसी हैं और उनमें पहले से अच्छे संबंध हैं। कुछ संभ्रांत लोग इनमें समझौता कराने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें