फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में बाइक, एक लाख नहीं मिले तो रोक दिया निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। निकाह की रस्म पूरी होने से पहले लड़का पक्ष ने लड़की पक्ष के सामने बाइक और एक लाख नकदी की मांग रख दी। मांग पूरी न होने पर निकाह रोक दिया। दूल्हा को साथ लेकर वापस लौट गए। मामले में दोनों पक्षों के बीच अब पुलिस परिवार परामर्श केंद्र समझौते की कोशिश करेगा।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाने के एक गांव की युवती के पिता की मौत हो चुकी है। उसकी मां घरों में काम करती है और युवती कारचोबी का काम करती है। युवती की शादी गांव के ही एक युवक से 15 सितंबर को होनी थी। शादी की तारीख पर लड़की पक्ष ने सभी तैयारियां कीं। नाते-रिश्तेदार भी जुटे। निकास की रस्म पूरी होनी थी। इसी दौरान लड़का पक्ष ने दहेज में बाइक और एक लाख रुपये नकदी की मांग रख दी। लड़की की मां ने मां ने अपनी गरीबी का हवाला देते हुए मांग पूरी करने में असमर्थता जताई। आरोप है कि इस पर लड़ा पक्ष के लोग दूल्हा को यहां से ले गए। निकाह नहीं हो सका। लड़की ने इस संबंध में एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने मामले को परिवार परामर्श केंद्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें