फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार बनकर बिजली कर्मी से ठगी करने वाले दो दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पत्रकार बनकर बिजली कर्मचारी से रकम ऐंठ चुके दो लोग उसे धमकाकर तीन लाख रुपये और लेने उसके घर पहुंच गए। परिवार ने दोनों को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बदायूं के शहबाजपुर निवासी निर्दोष सक्सेना बिजली विभाग में बाबू हैं। निर्दोष और उनके परिवार ने मढ़ीनाथ निवासी मयंक कुमार और निर्भुआ निवासी हेमंत कटियार को पुलिस को सौंप दिया। इंस्पेक्टर गीतेश कपिल को बताया कि तीस जुलाई को उन्हें धमकाकर ये लोग 75हजार रुपये ले चुके हैं। अब फिर पत्रकार बताकर फंसाने की बात कहकर धमका रहे थे। तीन लाख रुपये लेने उनके पास पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि वह इनके चैनल या पोर्टल के बारे में जानकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें