फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किला के मंदिर में पुजारी परिवार को दबंगों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला थाना क्षेत्र के एक मंदिर में पुजारी परिवार से स्थानीय दबंगों ने जमकर मारपीट कर दी। इस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद पुजारी पक्ष ने रिपोर्ट कराई है। दूसरा पक्ष भी मंदिर में पूजा को न घुसने देने का आरोप लगा रहा है। मामला मंदिर की संपत्ति पर कब्जे से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

किला के राजा साहब बाग में बरसों पुराना छोटा सा मंदिर है। इसके पुजारी परिवार की प्रतिभा शर्मा व परिवार के अन्य लोगों से मंगलवार शाम पड़ोस में रहने वाले मुन्ना, उसके दो बेटों और राजू ने मारपीट कर दी। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामला अधिकारियों के पास पहुंचा तो उन्होंने किला इंस्पेक्टर डीसी शर्मा को कार्रवाई के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर ने प्रतिभा शर्मा से तहरीर लेकर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर मेडिकल कराया है। प्रतिभा पक्ष का कहना है कि मंदिर उनकी संपत्ति है। ये लोग उसमें गंदगी करते हैं और अश्लीलता फैलाते हैं। विरोध पर हंगामा करते हैं। इसी बात की शिकायत पर उन लोगों पर हमला किया गया। वहीं, मुन्ना पक्ष की महिलाओं का कहना था कि मंदिर राजा साहब की संपत्ति है। पुजारी परिवार ने गलत तरीके से इस पर कब्जा जमा लिया है। ये लोग किसी को मंदिर में पूजा पाठ के लिए भी नहीं घुसने देते। विरोध पर झगड़ा करते हैं। इंस्पेक्टर डीसी शर्मा का कहना है कि पुजारी पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई की है। दूसरे पक्ष से शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें