फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में महिला से छेड़खानी, आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल के मलेरिया वार्ड में देर रात अपनी बच्ची का इलाज कराने आई महिला से एक आरोपी ने छेड़खानी कर दी। महिला के पति ने दूसरे तीमारदारों के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ लिया। उसे पीटकर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया। उसके खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की एक महिला अपनी चार साल की बच्ची का इलाज कराने चार दिन पहले जिला अस्पताल आई थी। चार दिन से उसकी बेटी मलेरिया वार्ड में भर्ती है। बुधवार देर रात करीब एक बजे महिला अपनी बच्ची के साथ वार्ड में सो रही थी। उसके पति बाहर सो रहे थे। तभी किसी ने महिला के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गया। तब महिला ने बाहर आकर पति को सूचना दी। पति ने दूसरे तीमारदारों के साथ उसे खोजा पर वह नहीं मिला। थोड़ी देर बाद महिला फिर बच्ची के साथ जाकर वार्ड में लेट गई। इस बार वह चौकन्नी थी। उसने देखा कि पीछे की खिड़की से वही आदमी झांककर अंदर देख रहा है। महिला बहाने से बाहर गई और पति को इशारे से बता दिया। पति ने दूसरे लोगों के साथ पीछे से जाकर युवक को दबोच लिया। भीड़ उसे पीटती हुई अस्पताल चौकी लाई। वहां से उसे कोतवाली ले जाया गया। आरोपी ने अपना नाम राजू बताया। वह बिहारीपुर का रहने वाला है और अस्पताल में ही ज्यादातर वक्त घूमता रहता है। पुलिस उसके खिलाफ रिपोर्ट लिख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें