फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर गरमाया दराब नगर, विवादित जगह रख दी देव प्रतिमा और शिवलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला (बरेली)। थाना क्षेत्र के मिश्रित आबादी के गांव दराब नगर में खुराफाती तत्वों की हरकतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजियों के विवाद के बाद बुधवार सुबह इमामबाड़ा की बताई जा रही विवादित जगह में देव प्रतिमा व शिवलिंग रखी होने और एक पार्टी का झंडा लगा देख माहौल गरमा गया। ग्रामीणों के एकजुट होने की सूचना पर पुलिस पहुंची और प्रतिमा को कब्जे में ले लिया। गांव में आसपास के थानों की पुलिस को भी सुरक्षा में लगाया गया है। गांव में माहौल सामान्य है।
विज्ञापन

गांव में एक स्थान को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले यहां इमामबाड़ा बनाए जाने का विरोध किया गया था। पुलिस ने निर्माण रुकवा दिया था। इसके बाद तनाव की स्थिति थी। भूमि पहले अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति थी जिसे बाद में कुछ लोगों ने खरीद लिया। स्वामित्व की स्थिति साफ न होने पर विवाद गहराया हुआ है। इसी जमीन पर मंगलवार रात किसी खुराफाती ने पाकड़ के पेड़ के नीचे हनुमान जी की मूर्ति और शिवलिंग रख दिया। साथ ही चहारदीवारी पर मंदिर के नाम की एक प्लेट लगाकर एक राजनैतिक पार्टी का झंडा भी लगा दिया। सुबह होते ही लोगों ने इसे देखा तो पूरे गांव में चर्चा फैल गई। इससे एक समुदाय में आक्रोश की स्थिति देखकर ग्राम प्रधान के ससुर हरिप्रकाश पाठक ने कोतवाल को सूचना दी। कोतवाल काफी फोर्स लेकर पहुंचे और मूर्ति, शिवलिंग व झंडा आदि को वहां से हटवाकर अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर रखवाया। जानकारी मिलने पर एसडीएम अरुण कुमार सिंह, सीओ रामप्रकाश ने गांव के प्राथमिक स्कूल में पीस कमेटी की मीटिंग की। कोतवाल सुनील कुमार ने बताया पुलिस की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

दोनों समुदाय के दस स्वयंसेवकों का ग्रुप बनाया
एसडीएम और सीओ ने दोनों समुदाय के लोगों की बातों को सुना। फिर दोनों ओर से 10 वालंटियर का ग्रुप बनाया जो पल-पल की जानकारी प्रशासन व पुलिस अफसरों को उपलब्ध कराएंगे ताकि गांव में शांति बनी रहे। गौरतलब है कि मुहर्रम जुलूस के दौरान गली से बड़ा ताजिया निकालने को लेकर दोनो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए थे। अफवाह तो यहां तक उड़ी कि फायरिंग में दो लोगों को गोली लग गई है। हालांकि अफसरों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल ली थी और अफवाहों पर विराम लग गया था।
विज्ञापन


- दराब नगर गांव में दोनों समुदाय के लोग प्रेम से रहना चाहते हैं पर कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करने पर तुले हैं। इसीलिए इस तरह की घटनाएं होती हैं। गांव वालों को समझाया गया है कि माहौल न सुधरा तो उन्हीं को कार्रवाई झेलनी पड़ेगी। - डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें