फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा बोली-जेल न जाना पड़े इसलिए चिन्मयानंद कर रहे बीमारी का नाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोर्ट में बयान दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़ित छात्रा का गुस्सा भड़क गया। उसने एसआईटी पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कोर्ट में बयान देने के बाद एसआईटी आखिर अब किस बात का इंतजार कर रही है। चिन्मयानंद को क्यों गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। उसने आरोप लगाया कि वह गिरफ्तारी से बचने को बीमारी का नाटक कर रहे हैं.
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा ने कहा कि सोमवार को उसने कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराए हैं। जिसमें दुष्कर्म मामले में क्या कार्रवाई चल रही है, 24 घंटे के अंदर वह इस मामले में एसआईटी से पूछना चाहती है। सवाल किया कि अब एसआईटी और शासन प्रशासन किस बात का इंतजार कर रहा है। कोर्ट में बयान दर्ज कराए 24 घंटे हो गए लेकिन स्वामी चिन्मयानंद को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। एसआईटी आगे क्या कार्रवाई कर रही है, इस संबंध में उसे जानकारी तक नहीं दी जा रही है। छात्रा ने कहा कि यदि वह किसी वजह से एसआईटी के पास नहीं जा पा रही है तो क्या मोबाइल पर बात करना भी मुश्किल है। चिन्मयानंद के बीमार हो जाने के सवाल पर छात्रा ने कहा कि स्वामी बच्चा बन रहा है। बच्चेे को स्कूल नहीं जाना होता है तो वह भी कुछ ऐसा ही करते हैं। जेल ना जाना पड़े स्वामी इस लिए बीमारी का नाटक कर रहे हैं। बहाना करके लेट गए हैं। छात्रा ने बताया कि वह बहुत बहानेबाज हैं। जब उन्हें कहीं नहीं जाना होता था तो इसी तरह बीमारी का बहाना बनाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें