फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर ने डांटा तो जूनियर छात्रों ने घेरकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डोहरा रोड स्थित एक इंटर कॉलेज के 12वीं के छात्र को उसके दो जूनियर छात्रों ने कोचिंग से घर लौटते वक्त घेरकर पीट दिया। पीड़ित छात्र के मुताबिक स्कूल में कहासुनी के बाद जूनियर उन्हें धमकाने लगे थे। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाना बारादरी में तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र की विष्णु धाम कॉलोनी निवासी पवन कुमार डोहरा रोड स्थित एक इंटर कॉलेेज में 12वीं कक्षा के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले स्कूल में 11वीं कक्षा के दो छात्रों से अनुशासन का पालन करने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दोनों छात्र उन्हें बाहर देख लेने की धमकी देने लगे थे। उनके मुताबिक 14 सितंबर की शाम राजेंद्र स्थित एक कोचिंग से पढ़कर घर लौटते वक्त संजयनगर में दोनों छात्रों ने उन्हें घेर लिया और गालीगलौज करने लगे। आरोप है विरोध करने पर दोनों छात्रों ने उन्हें बुरी तरह पीट दिया। शोर सुनकर इकट्ठे हुए आसपास के दुकानदारों ने उन्हें बचाया और पुलिस बुलाने की चेतावनी दी तो दोनों छात्र उसे मारने की धमकी देकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें