फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों के गांव में बिना तैयारी पहुंचकर फंसी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। दबंगों के गांव में बिना तैयारी पहुंचे गिनती के पुलिसवाले खुद ही फंस गए और टीम पर हमले की नौबत आ गई। महीने भर पहले भी इसी तरह की घटना में दबंगों ने पुलिस के साथ मारपीट कर टीम के सामने ही ट्रैक्टर समेत दूसरे वाहन फूंक दिए थे।
विज्ञापन

पंखाखेड़ा गांव फतेहगंज पूर्वी कस्बे से काफी दूर रामगंगा कटरी के सुदूरवर्ती इलाके में है। यहां जाने के लिए कुछ दूर पैदल भी चलना पड़ा है। हालांकि गांव में आलीशान इमारतें बनी हैं। चर्चा है कि गांव के कई लोग दूरदराज प्रदेशों और शहरों में अपराध करने के लिए बदनाम हैं पर इस क्षेत्र में वे कोई अपराध करने से बचते हैं। इसी गांव के खलिहान में महीने भर पहले जमीन पर कब्जे के विवाद में बदायूं जिला निवासी किसानों से इधर के लोगों का खूनी संघर्ष हुआ था। इसमें फायरिंग और आगजनी हुई। पुलिस के दो सिपाही मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उन्हें घेरकर पिटाई कर दी थी, उन्हीं के सामने विपक्षियों के झाले पर जाकर वाहन फूंक गिए। अब नए मामले में भी पूर्व प्रधान के पति हिस्ट्रीशीटर तौफीक पक्ष की सूचना पर पुलिस आरिफ के घर डांस पार्टी बंद कराने चली गई। पुरानी घटनाओं से सबक लेने की जरूरत नहीं समझी गई और केवल दरोगा और दो सिपाही ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने लगे। गांव के मिजाज के मुताबिक दूसरे पक्ष ने इन्हें घेर लिया और ये घटना हो गई। सोमवार को घटनास्थल देखने पहुंचे एसपी देहात ने भी इस बात पर स्टाफ की फटकार लगाई कि देर रात अगर कार्रवाई करना जरूरी भी था तो पूरी फोर्स और दंगा निरोधक साजो सामान लेकर जाना चाहिए था।

सर्विस रिवाल्वर छीनने की चर्चा
- घटना में एक दरोगा का सर्विस रिवाल्वर छीन लेने की भी चर्चा पूरे दिन माहौल में बनी रही। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया। कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें