बरेली। एक मानसिक मंद से कहासुनी के मामूली विवाद के बाद जब बिहारीपुर में मंदिर के पास भीड़ लगी तो शहर में माहौल बिगड़ने का शोर मच गया। अफसरों के फोन घनघना उठे। चौकी पुलिस ने ही दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया तो अफवाहों पर विराम लगा।
बिहारीपुर चौकी के नजदीक मंदिर के पास सड़क पर खड़े मानसिक मंद युवक को पास से गुजर रहे दूसरे समुदाय के युवक ने मस्ती में टोक दिया। मानसिक मंद ने वहीं पड़ी ईट उठाकर युवक को मार दी। इससे युवक आंशिक रूप से घायल हो गया तो वह झगड़ा करने लगा। आसपास राह निकलते लोग एकत्र हो गए तो भीड़ बढ़ गई। चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह पुलिस के साथ पहुंचे और जानकारी की तो घायल युवक ने खुद ही गलती मान ली कि वह मानसिक मंद से फिजूल में उलझ गया। इसके बाद दोनों को उनके घर भेज दिया गया। मौके पर भीड़ और मामला दो समुदायों का होने की वजह से बवाल की अफवाह फैल गई। अधिकारियों ने भी कोतवाल और चौकी प्रभारी से जानकारी कर सच्चाई जानी।