फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह युवती से शोहदे ने की छेड़छाड़, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ड्यूटी पर जा रही युवती को एयरफोर्स गेट के पास सरेराह शोहदे ने रोक लिया और अपशब्द बोलते हुए छेड़छाड़ की। विरोध करने पर शोहदा गालीगलौज करते हुए हाथापाई पर उतर आया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो वह धमकाते हुए भाग निकला। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र निवासी युवती पीलीभीत बाईपास स्थित एक शापिंग मॉल में काम करती है। युवती ने बताया कि क्षेत्र के ही गांव फरीदापुर चौधरी निवासी राशिद उर्फ बंटी उन्हें अक्सर परेशान करता है। उनके मुताबिक शनिवार को ड्यूटी पर जाते वक्त राशिद ने उन्हें एयरफोर्स गेट के पास रोक लिया और गालीगलौज करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर हाथापाई पर उतर आया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी पीड़ित को धमकाते हुए भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें