फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी कार में मिला तीन क्विंटल गोमांस, तस्कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मालियों की पुलिया पर खड़ी एक कार से पुलिस ने तीन क्विंटल गोमांस बरामद किया। लेकिन पुलिस तस्करों तक नहीं पहुंच पाई। दबिश की भनक लगते ही तस्कर मौके से भाग निकले। गोमांस का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजकर कार को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र में मालियों की पुलिया पर शनिवार शाम पुलिस को एक संदिग्ध कार खड़ी होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार में चाबी लगी थी लेकिन उसमें कोई नहीं थी। पुलिस के मुताबिक तलाशी में डिकी में रखे बोरों से करीब तीन क्विंटल गोमांस बरामद हुआ। आसपास पूछने की कोशिश की लेकिन कार सवार लोगों के बारे में कोई नहीं बता पाया। दबिश की सूचना मिलते ही तस्कर मौके से भाग निकले। पुलिस आसपास दुकानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज से तस्करों की तलाश कर रही है।
..पर तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लगते
बारादरी क्षेत्र में दुकानों-मकानों से लेकर तस्करों की गाड़ियों तक को पुलिस ने पकड़ा है। अक्सर पुलिस टीम सिर्फ गोवंशीय पशु की मांस लेकर ही लौटती है। तस्कर उनके हाथ से निकल जाते हैं। कभी छत से कूदकर भाग जाते हैं तो कभी गलियों में खो जाते हैं। इसके चलते पुलिस पर अक्सर तस्करों से साठ गांठ करने के भी आरोप लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें