फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, सब्जी विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नैनीताल रोड पर दोहना टोल प्लाजा के पास बुधवार सुबह अनियंत्रित मैक्स गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। गाड़ी में गांव के सब्जी विक्रेता थे, जो डेलापीर मंडी में सब्जी लेने जा रहे थे। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हैं।
विज्ञापन

देवरनियां थाना क्षेत्र के कठर्रा ढाल निवासी सब्जी विक्रेता अब्दुल शहीद(45) बुधवार सुबह चार बजे गांव के अन्य सब्जी विक्रेता मोहम्मद रफीक, नन्हे, अली हसन और मझले आदि कई लोगों के साथ डेलापीर मंडी जाने को घर से निकले थे। सभी मैक्स गाड़ी में सवार होकर बरेली की ओर जा रहे थे। दोहना टोल प्लाजा के पास तेज गति से आ रही यह गाड़ी अचानक बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में अब्दुल शहीद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गए। मैक्स में फंसे लोग काफी देर तक चिल्लाते रहे। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें